Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हिन्दुत्व का अपमान स्वीकार नहीं करेगा देश, माफी मांगे राहुल गांधी- अखिलेश सिंह

हिन्दुत्व का अपमान स्वीकार नहीं करेगा देश, माफी मांगे राहुल गांधी- अखिलेश सिंह




बस्ती, 03 जुलाई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दू समाज को हिंसक कहे जाने पर विश्व हिन्दू महासंघ पदाधिकारियों, सदस्यों का  गुस्सा भड़क उठा। बुधवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला अस्पताल चौराहे के निकट राहुल गांधी का पुतला फूंका।


राहुल गांधी का पुतला फूंकने के बाद विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकसभा में जिस प्रकार से राहुल गांधी ने हिन्दू समाज और सनातन को हिंसक बताकर अपमानित किया, हिन्दू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि राहुल गांधी देश के हिन्दू समाज से माफी मांगे। अखिलेश सिंह ने कहा कि सनातन परम्परा और हिन्दू समाज के योगदान के लिये राहुल गांधी के प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। देश  का हिन्दू समाज राहुल गांधी को क्षमा नहीं करेगा।


पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से सौरभ त्रिपाठी, राकेश सिंह, संदीप कुमार, विपिन सिंह, मनीष पाण्डेय, किशन गुप्ता, अमरदीप श्रीवास्तव, मोहंती गुप्ता, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जवाहरलाल चौधरी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सिंपल त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, विनय पाण्डेय, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, विक्की पाण्डेय, अजय पाण्डेय, राहुल मौर्य, शिवम पाण्डेय, विनय तिवारी, पारसनाथ तिवारी, आशीष और कालू बाबा, बाबा जयप्रकाश दास, अमरजीत सिंह, बिंदु गोपाल त्रिपाठी, विजय शंकर शुक्ला, अमरीश श्रीवास्तव के साथ ही विश्व हिन्दू महासंघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad