Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुर इटावा एनएच पर खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार आर्टिगा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

कानपुर इटावा एनएच पर खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार आर्टिगा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत 

Kanpur: Speeding Ertiga rams into truck parked on Etawah NH, 4 people of same family killed


यूपी डेस्कः इटावा कानपुर नेशनल हाईवे पर अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। 3 घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान हमीरपुर के बीना गांव के रहने वाले राम अवतार (60), शिव नारायण (52), उनकी पत्नी सोभारानी (48) और उनके साले मेरठ निवासी आशू गुप्ता (35) के रूप में हुई है। 


हादसा बुधवार सुबह 6.30 बजे थाना इकदिल में पिलखर गांव के पास हुआ। मरने वालों में 3 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दो बच्चे और एक महिला घायल है। अर्टिगा सवार दिल्ली से हमीरपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से अर्टिगा ट्रक में जा टकराई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में आस-पास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। 


हादसा इतना भयानक था कि अर्टिगा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दो आदमी और एक महिला का शव सीट के नीचे मिला है। घटना में महोबा निवासी पूनम (35), उनकी बेटी राशि (4) और बेटा जितेंद्र (8) घायल हैं। घायल 8 वर्षीय जितेंद्र ने बताया हम लोग मामा के यहां जा रहे थे। मेरी बहन राखी और मां पूनम घायल है। पापा कार में नहीं थे। राखी की हालत गंभीर है। पापा आ रहे हैं। ड्राइवर को नींद आ गई और हादसा हो गया। सीएम योगी ने घटना पर शोक जताया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। साथ ही उन्होंने अफसरों को इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad