Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न



बस्ती, 04 अगस्त।
रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन तहसील सभागार में राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में संग्रह अमीनों की समस्याओं पर विचार करने के साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु एकजुटता पर जोर दिया गया। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल की देख रेख में पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। 


अध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द्र त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बेचनराम चौधरी को पराजित किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता ने सुरेन्द्र कुमार को पराजित कर जीत दर्ज किया। अन्य पदों पर सर्व सम्मत से पदाधिकारी चुने गये जिसमें अनिल कुमार उपाध्याय मंत्री, मनोज पाण्डेय उपाध्यक्ष, लालजी संगठन मंत्री, सूर्य प्रकाश मिश्र कोषाध्यक्ष, शिव पूजन लेखा सम्प्रेक्षक घोषित किये गये। अधिवेशन को अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 


सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में गंभीर नहीं है। आठवे वेतन आयोग को भी गठित नहीं किया गया। कर्मचारियों के अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं, ऐसे में हमें एकजुटता पर जोर देते हुये संघर्ष तेज करना होगा। राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश उप मंत्री राम प्रकाश चौधरी ने अमीनों की समस्याओं और विसंगतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि यदि कर्मचारी अभी न चेते तो स्थितियां और गंभीर होती जायेंगी। करो या मरो की तर्ज पर अपने खोये हुये अधिकारों को हासिल करने के लिये आन्दोलनों में हिस्सेदारी बढानी होगी।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। अधिवेशन में मुख्य रूप से राम नरायन सिंह, उमेश वर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कुंम्भनाथ शुक्ल, विजय श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी, सुरेन्द्र प्रसाद, अनिल उपाध्याय, वृजेश कुमार, हरिप्रकाश सिंह, राकेश जायसवाल, सुरेश त्रिपाठी, राम अभिलाष, राम प्रकाश यादव, रमेश चौहान, योगेश सिंह, मनोज पाण्डेय, सूर्य प्रकाश मिश्र, दीपांशु सिंह, विश्वकर्मा नाथ मिश्र, राजेन्द्र कुमार, उदयभान, शिव प्रताप सिंह, राकेश कुमार लाल, हरिवंश उपाध्याय, राजेश मिश्र के साथ ही राजस्व संग्रह अमीन संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad