Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

1.45 करोड़ रूपये के गबन मामले में 25 हजार के इनामियां दो अभियुक्त गिरफ्तार

1.45 करोड़ रूपये के गबन मामले में 25 हजार के इनामियां दो अभियुक्त गिरफ्तार

Two accused arrested with reward of Rs 25 thousand in embezzlement case of Rs 1.45 crore


सिद्धार्थ नगर, उ.प्र. 13 सितम्बर।
पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर सरकारी धान क्रय केंद्र से लगभग 1.45 करोड़ रुपए के गबन के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विकास खंड मिठवल के सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने 10 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब 80 लाख और 65 लाख रुपये की धान खरीदी में गबन किया गया है। 


इसी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू किया। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त अच्युतानंद मणि त्रिपाठी ने बताया कि वह मिठवल के नेउसा विकास खंड में धान क्रय केंद्र का प्रभारी था। उसने किसानों से 10,340 क्विंटल धान खरीदा, लेकिन मिल को सिर्फ 6,885.650 क्विंटल धान भेजा। बाकी 3,454.350 क्विंटल धान नहीं भेजा गया। जिसका मूल्य 80,48,635 रुपये है। उसने केवल 1 लाख रुपये जमा किए। बाकी 79,48,635 रुपये नहीं जमा किए। दूसरे अभियुक्त शिवानंद मणि त्रिपाठी ने बताया कि वह मिठवल के जीवा विकास खंड में धान क्रय केंद्र का प्रभारी था। उसने किसानों से 10,031 क्विंटल धान खरीदा। लेकिन मिल को सिर्फ 7,170 क्विंटल धान भेजा। बाकी 2,861 क्विंटल धान नहीं भेजा गया। जिसका मूल्य 66,66,130 रुपये है। उसने भी सिर्फ 1 लाख रुपये जमा किए और बाकी 65,66,130 रुपये नहीं जमा किए। दोनों के खिलाफ बांसी थाने में मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad