Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

न शौहर की हुई, न ब्वाय फ्रेण्ड की, सुसाइड कर लिया

न शौहर की हुई, न ब्वाय फ्रेण्ड की, सुसाइड कर लिया Neither was it her husband's death nor her boyfriend's, she committed suicide.



यूपी डेस्कः
कानपुर में करवाचौथ पर तलाकशुदा एक 27 वर्षीय महिला ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। महिला ने लव मैरिज की थी। तलाक के बाद पति ने बच्चों को अपने पास रख लिया। इसके बाद वह एक दूसरे युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। दो तीन दिन पहले मायके गई थी, परिजनों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया। महिला अवसाद में चली गई और होटल में कमरा बुक कराकर सुसाइड कर लिया। घटना रायपुरवा थाना क्षेत्र के झकरकटी बस अड्‌डे के पास की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव भी लेने से इनकार कर दिया है।


एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेहटा कलां निवासी नसीर शाह की बेटी तहरुन्निशा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। तहरुन्निशा शनिवार शाम को रायपुरवा थाना क्षेत्र के बस अड्‌डे के पास होटल एवरग्रीन के कमरा नंबर 104 में रुकी थी। होटल के सफाई कर्मचारी के पहुंचने पर रविवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मृतक महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी, लेकिन पति और मायके वालों ने आने से इनकार कर दिया। तहरुन्निशा 2013 में 14 साल की उम्र में परिवार की रजामंदी के बगैर पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ चली गई थी। पिता नसीर ने विनोद के खिलाफ लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 


करीब नौ साल बाद वह दो बच्चों के साथ मायके पहुंची, लेकिन परिजन ने उसे अपनाने से मना कर दिया। इस बीच तहरुन्निशा का अपहरण करने के आरोप में विनोद जेल चला गया था। जमानत मिलने के बाद विनोद ने दोनों बच्चों को अपने साथ रख लिया और तहरुन्निशा को अपनाने से मना कर दिया। करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात दबौली गांव निवासी राज सागर से हुई। दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव-इन में रहने लगे। सागर ने उसे बुटीक खुलवाया, जिससे वह अपना खर्च चला रही थी। कुछ दिन पहले तहरुन्निशा को जानकारी हुई कि 20 नवंबर को भाई और बहन की शादी है। तीन दिन पहले वह मायके पहुंची, लेकिन परिवार वालों ने घर में रुकने की इजाजत नहीं दी। आखिरकार शनिवार रात होटल पहुंची और सुसाइड कर लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad