Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रायबरेली में भयानक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 3 की मौत

रायबरेली में भयानक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 3 की मौत Horrible accident in Rae Bareli, bike collides with electric pole, 3 dead



यूपी डेस्कः
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के पास रविवार की देर रात दावत से घर लौट रहे दो बाइकें लालगंज डलमऊ मार्ग पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गईं। घटना में बाइक पर सवार चार युवकों में से तीन की सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बताया गया है कि सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे चंद्रशेखर मजरे सागर खेड़ा निवासी अभिषेक मिश्रा उर्फ गोपाल पुत्र महेश मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा, पूरे लालू मजरे राशी गांव निवासी प्रशांत बाजपेई पुत्र दिनेश बाजपेई और पूरे बचरी मजरे गोपाली खेड़ा निवासी राजेश त्रिवेदी पुत्र कल्लू त्रिवेदी दो बाइकों से रविवार की देर शाम डलमऊ की तरफ कहीं दावत में गए थे। वापस लौटते समय बहाई गांव के निकट लालगंज डलमऊ मार्ग पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए और रात होने के चलते घटनास्थल पर ही गंभीर हालत में पड़े रहे। सुबह तक अभिषेक मिश्रा, प्रशांत बाजपेई और शिवेंद्र मिश्रा की मौत हो चुकी थी। वहीं राजेश त्रिवेदी घायल अवस्था में कराह रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब लोग उधर से निकले तो उन्होंने घटना के बाबत जानकारी चौकी बहाई और लालगंज पुलिस को दी। तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घर वाले भी पहुंचे। राजेश त्रिवेदी के घर वाले उसे लेकर फतेहपुर गए, जहां उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। राजेश त्रिवेदी भी बेहोशी की हालत में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad