Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति को खाना देने जा रही महिला की कार की चपेट में आने से मौत

पति को खाना देने जा रही महिला की कार की चपेट में आने से मौत Woman going to give food to her husband dies after being hit by car



कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव)
लुम्बनी दुद्वी मार्ग पर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे कलवारी पेट्रोल पम्प के पास कार की चपेट मे आने से एक महिला घायल हो गयी। आस पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए कलवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे मे लिया। रात में दुघर्टना होने के बाद भीड़ ने गाड़ी चालक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक को बचाया। थाना क्षेत्र की कलवारी मुस्तहकम निवासिनी 42वर्ष पूनम देवी घर से अपने पति अरविन्द सोनकर के लिए खाना लेकर कलवारी चौराहे पर जा रही थीं। पट्रोल पम्प के सामने उनकी सब्जी दुकान है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad