Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समस्याओं का पिटारा न बनायें, शेयर करें, समाधान ढूढ़ें

समस्याओं का पिटारा न बनायें, शेयर करें, समाधान ढूढ़ें Don't create problems, share them, find solutions.

प्रैक्सिस विद्यापीठ रुधौली में आयोजित हुई जागरूकता गोष्ठी

पार्थिका वेलनेस सेंटर की एक्सपर्ट डॉक्टर प्रीति त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को दिये टिप्स

प्रबंधक सुशान्त पाण्डेय ने बताया कैसे तनावमुक्त रहें छात्र छात्रायें

रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) प्रैक्सिस विद्यापीठ रुधौली में अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्थिका वेलनेस सेंटर की एक्सपर्ट डॉक्टर प्रीति त्रिपाठी एवं प्रबंधक सुशान्त पाण्डेय ने सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को बताया कि अपने मानसिक स्वास्थ का ख्याल रखिए।



जीवन में खुशियों का स्वागत करें, स्वस्थ मन स्वस्थ जीवन यही है सही जीवन। यदि आप समस्याओं में है तो उसे कही लिख ले और एक एक कर उन समस्याओं का समाधान ढूंढे। हमें जो दायित्व दिए गए हैं उन्हें अच्छे ढंग से निर्वहन करना चाहिए। इससे हम तनाव मुक्त ,चिंता मुक्त व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। हमे अवसाद, चिंता को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। प्रबंधक सुशांत कुमार पाण्डेय ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखना अत्यंत आवश्यक है। 



इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को आत्म चिंतन करना चाहिए कि कहिं अवसाद, चिंता उनके ऊपर ज्यादा हावी तो नहीं हो रही है। समस्याओं, चिताओं के बारे में अपने निकट संबंधियों, परिवारीजनों, मित्रों के साथ विचार विमर्श करना चाहिए। चाहे जितनी भी बड़ी समस्या हो हमें उनसे घबराना नहीं चाहिए बल्कि उस पर लोगों से बात करना चाहिए। जीवन में सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए। माता-पिता द्वारा बच्चों की नियमित काउंसलिंग की जानी चाहिये, तथा किसी भी प्रकार की समस्या पर आपस में बातचीत कर उसका समाधान निकाला जाए। सभी को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन प्रभावित करता है। 


इसलिए हमे अपने मानसिक स्वास्थ्य को और मजबूत करने हेतु मोबाइल फोन से दूरी बना कर अपने परेशानियों को आपस में साझा करना चाहिए। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि जिस तरह से हम अन्य शारीरिक समस्याओं के प्रति गंभीर होते हैं हमें मानसिक स्वास्थ्य को भी उसी प्रकार गंभीरता से देखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में गांव-गांव तक लोगों को जागरूक किया जाए तथा अपने आसपास के ऐसे किसी भी व्यक्ति जो किसी भी प्रकार के मानसिक विकार से ग्रसित है उनको इस प्रकार के कैंप में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं को विशेषज्ञों के सामने रखने हेतु प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उप प्रधानाचार्य गिरजेश साहू जी ने किया। इस मौके पर प्रीति पाण्डेय, विकास सोनकर, विवेकानंद सुधीर मुहम्मद अजीज खान ,सूरज मिश्रा, अनामिका त्रिपाठी,कोमल बरनवाल, आदि शिक्षक और शिक्षिका शिक्षिकाए मौजूद रहीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad