Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समाज सेवी दयाशंकर पटवा ने किया कन्याओं का पूजन

समाज सेवी दयाशंकर पटवा ने किया कन्याओं का पूजन Social worker Dayashankar Patwa worshiped girls



बस्ती, 11 अक्टूबर।
नवरात्रि के अवसर पर गौर विकास खण्ड क्षेत्र के श्री बौडिहारनाथ धाम में समाज सेवी दयाशंकर पटवा ने आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर की प्रतिमा स्थापना अवसर पर नवमी तिथि को कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। उन्होने बताया कि कन्या पूजन के साथ मां देवी मंदिर और दूवी प्रतिमा स्थापनाका कार्य हरि इच्छा से पूर्ण हुआ।


अयोध्या धाम से आये पुजारी श्री राम शास्त्री और उदयभान पाण्डेय ने शिष्यों के साथ विधि विधान से मां देवी प्रतिमा को स्थापना का कार्य सम्पन्न कराया। विजयादशमी पर 12 अक्टूबर शनिवार को मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रमाकान्त पाण्डेय, राम शंकर पटवा, दिलीप पटवा, दीपक पटवा, राधा देवी, बाबा लाल मोहन दास, कृपाशंकर पटवा,, जयेश पटवा, राधेश्याम पटवा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, सुशीला मिश्र, हनुमान प्रसाद मिश्र, शशिकान्त पाण्डेय, अनिल मिश्र, राम नरेश यादव, राम सूरत यादव, अशोक सोनी, उदयभान पाण्डेय, रामसभा पाण्डेय, रामसुन्दर यादव के साथ ही बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad