दबंगों की पिटाई से आहत प्रधान ने एसपी से मांगा इंसाफ Hurt by the beating of the bullies, Pradhan sought justice from the SP.
बस्ती, 11 अक्टूबर। दुर्गा पूजा के दौरान दबंगों द्वारा ग्राम प्रधान को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने, उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के छितौनी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अशोक कुमार निषाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में ग्राम प्रधान अशोक कुमार निषाद ने कहा है कि उनके गांव छितौनी में कई वर्षो से दुर्गा पूजा का आयोजन होता है।
गत 7 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11 बजे मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के नगहरा निवासी अमर गौड़, पिपरा निवासी राजू उर्फ छोटू, पकड़ी चन्दा निवासी इन्द्रासन सहित 4 से 5 अन्य अज्ञात लोग दुर्गा पूजा देखने आये थे। इस दौरान वे उत्पात मचाने लगे, गांव के लोगों के मना करने पर वे गालियां देने लगे। शोर सुनकर ग्राम प्रधान अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और मना करने पर उक्त लोगों ने अशोक को हाकी डण्डो से बुरी तरह से मारा पीटा। ग्राम प्रधान के चाचा रामबीर के हस्तक्षेप पर किसी तरह से उनकी जान बची। जान से मार देने की धमकी देने के बाद उक्त लोगों ने ग्राम प्रधान के चार पहिया वाहन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना मुण्डेरवा पुलिस को दिया किन्तु पुलिस ने न तो चोटों का मुआयना कर मुकदमा पंजीकृत किया न ही कोई कार्रवाई ही किया। अशोक कुमार ने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनके और उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा कराते हुये दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।

.jpg)










Post a Comment
0 Comments