Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास की दीवाल पर कांग्रेस नेता ने लिखा चोर बेइमान

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास की दीवाल पर कांग्रेस नेता ने लिखा चोर बेइमान Congress leader wrote 'thief dishonest' on the wall of minister Dinesh Pratap Singh's residence.



लखनऊ,उ.प्र.।
योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के एक पोस्ट के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। बहुत पुराने कांग्रेसी और अब बीजेपी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादित पोस्ट कर दिया। इसके बाद कांग्रेस के नेता दिनेश सिंह पर हमलावर हैं। रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके मंत्री दिनेश सिंह के आवास के गेट पर कांग्रेस नेता अनिल यादव ने कालिख पोतकर चोर और बेईमान लिख दिया है। 


हालांकि कुछ ही देर बाद अधिकारियों के निर्देश पर उसे मिटा दिया गया। दरअसल राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद केरल की वायनाड सीट से पर उपचुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस ने इस सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रियंका पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर दी। दिनेश ने पोस्ट करते हुए लिखा कि अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई। 


योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के इस पोस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर तमाम पार्टी नेताओं ने दिनेश प्रताप सिंह पर हमला शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सरकारी आवास की दीवाल और मंत्री के नेमप्लेट पर कालिख पोतकर चोर बेइमान लिख दिया और नारेबाजी की। कांग्रेस नेता अनिल यादव ने कहा कि हमारी नेता के खिलाफ अगर कोई गलत बयानबाजी करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिनेश सिंह की औकात है तो सड़क पर आए, निपट लेंगे। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad