Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानपुर में विस्फोट से पति पत्नी की मौत

कानपुर में विस्फोट से पति पत्नी की मौत Husband and wife died due to explosion in Kanpur



यूपी डेस्कः
कानपुर के सीसामऊ इलाके में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर फटने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) दिनेश त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट दंपति के घर के बाहर हुआ है। सुरेंद्र अपने दोपहिया वाहन से सिलेंडर लेकर घर पहुंचा था । पता चल रहा है उनके हाथ में पटाखे भी थे। जब वह अपने घर के बाहर गाड़ी पर से सिलेंडर उतारने की कोशिश कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 


उसकी पत्नी नविता उसकी मदद करने के लिए नीचे आई थी, वह भी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए। विस्फोट का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ये पता चला है कि घटना में सिलेंडर के साक्ष्य नही मिले हैं। पुलिस विस्फोट के अन्य कारणों पर भी जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad