Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः जमीनी रंजिश में एक और मौत


बस्तीः जमीनी रंजिश में एक और मौत
बस्ती, 02 जुलाई।दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम न्यामतपुर में गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पीआरवी के जरिये प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी अभिनंदन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात 11.00 बजे सूचना मिली कि गांव के अशोक यादव (16) पुत्र संतोष यादव उर्फ जमालू यादव को संतोष यादव उर्फ बब्बन ने गोली मार दिया है।

मौके पर पहुचंकर घटना से जुड़ी जानकारियां और साक्ष्य जुटाये गये। घायल को इलाज के लिये अयोध्या भेजा गया है। सम्बन्धित जमीन का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। संतोष यादव को हिरासत में लेकर पूदताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

अपडेट

पीडि़त पक्ष से बुधवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल अशोक यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष दुबोलिया ने अशोक यादव के मौत की पुष्टि की है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad