Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फीकी हुई सेवा निवृत्त कर्मचारियों की दिवाली, नहीं मिला मंहगाई राहत

फीकी हुई सेवा निवृत्त कर्मचारियों की दिवाली, नहीं मिला मंहगाई राहत 

Diwali of retired employees faded, no dearness relief received


बस्ती, 30 अक्टूबर। मंगलवार को सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स एसोसिएशन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय के के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंहगाई राहत भुगतान दिये जाने की मांग को लेकर धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय और मंत्री उदय प्रताप पाल ने बताया कि पेंशनरांं को 1 जुलाई 2024 से मिलने वाली 3 प्रतिशत मंहगाई राहत का किश्त शासनादेश न होने के कारण जारी नहीं की गई।


इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियांं में स्वाभाविक आक्रोश है। मंत्री उदय प्रताप पाल ने बताया कि 3 प्रतिशत मंहगाई राहत का किश्त न दिया जाना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ  भेदभाव को स्पष्ट करता है। इससे उनकी दीपावली भी फीकी हो गई। मांग किया कि तत्काल प्रभाव से मंहगाई राहत के लिये शासनादेश निर्गत किया जाय अन्यथा सेवा निवृत्त कर्मवारी आन्दोलन को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सुरेशधर दबे, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, एस.के. नन्दन, जयनाथ सिंह, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम तिवारी, ई. रामचन्द्र शुक्ल, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मंगलदेव शुक्ल, श्रीनाथ मिश्र, नरेन्द्रदेव मिश्र, देवनरायन प्रजापति, छोटेलाल यादव, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, राम धीरज यादव, ओम प्रकाश मिश्र, राजेश्वरी उपाध्याय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवनरायन मिश्र, गणेशदत्त शुक्ल, राम कुमार पाल, ओम प्रकाश पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, रामचन्द्र वर्मा, छोटकुन प्रसाद, प्रेम प्रकाश मिश्र, परमेश्वरी दयाल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, इस्लाम अंसारी, रमाकान्त मिश्र के साथ ही अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी और एसोसिएशन के सदस्य, पदाधिकारी शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad