Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगरपालिका अध्यक्ष ने छठ की तैयारियों का लिया जायजा

नगरपालिका अध्यक्ष ने छठ की तैयारियों का लिया जायजा 
Municipal Chairman took stock of Chhath preparations

बस्ती, 06 नवम्बर।
छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, सभासदो और नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ अमहट घाट औरं निर्मली कुण्ड घाट का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आस्था के इस पर्व पर कोई कमी न रहने पाये। 



उन्होने अमहट घाट औरं निर्मली कुण्ड पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करते हुये कहा कि डूबते हुये सूर्य और उगते हुये सूर्य प्रार्थना के समय सर्वाधिक श्रद्धालु, आस्थावान जुटेंगे। उन्होने बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरे, अस्थाई शौचालय आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। इसमें किसी को असुविधा न होने पाये। उन्होने तैयारियों का निरीक्षण का आवश्यक निर्देश दिया। नपा अधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष को बताया कि उन्होने अमहट घाट औरं निर्मली कुण्ड पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था का समुचित प्रबन्ध किया गया है। छठ पूजा पर तैयारियों के निरीक्षण के समय मुख्य रूप से सभासद कृष्ण कुमार पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, राम स्नेही यादव, रवि पासवान, सचिन शुक्ल नगर पालिका के जे.ई. अर्पित निगम, सफाई इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा, विक्रम सिंह दुर्गेश त्रिपाठी, मनोहर गुप्ता,सूरज गुप्ता,विवेक श्रीवास्तव, साहबान अली, अरुण कुमार, विक्रम चौहान, सत्येन्द्र मिश्र आदि शामिल रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad