Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बभनान में हो रहा है मानक विहीन निर्माण, ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग

बभनान में हो रहा है मानक विहीन निर्माण, ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग Substandard construction is being done in Babhanan, demand for action by submitting memorandum
बस्ती, 05 दिसम्बर। गुरूवार को बभनान नगर पंचायत बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल और सभासद प्रतिनिधि अभिषेक कसौधन दीपू ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नगर पंचायत बभनान बाजार में कराये जा रहे विकास कार्यो के घटिया निर्माण की स्थलीय जांच कराकर दोषी अधिकारी, ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई और धन की रिकबरी कराये जाने की मांग किया है। डीएम को सौंपे पत्र में दीपक जायसवाल और अभिषेक कसौधन दीपू ने बताया कि आदर्श बभनान नगर पंचायत के सभी 14 वार्डो में नाली, सी.सी. रोड, सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर मनमानी के साथ ही अधोमानक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। 


ये घटिया निर्माण चंद दिनों में टूट जायेंगे और केवल सरकारी धन का बन्दरबांट हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी और विभागीय अधिकारी जनता की शिकायतों पर चुप्पी साधे हुये हैं। उनकी मिलीभगत से पेयजल, स्ट्रीट लाइट के साथ ही अन्य कार्यो में बड़े पैमाने पर मनमानी की जा रही है। मांग किया कि आर्थिक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad