लोकतंत्र की आत्मा है संविधान, बाबा साहब का योगदान अनुकरणीय- ज्ञानेन्द्र
Constitution is the soul of democracy, Baba Saheb's contribution is exemplary- Gyanendra
बस्ती, 06 दिसम्बर। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ने भारत को सशक्त संविधान दिया, किन्तु मौजूदा सरकारें संविधान पर हमले कर देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। जब तक संविधान है तब तक देश में लोकतंत्र है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कही। वे पार्टी दफ्तर पर बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने कहा संविधान में बगैर किसी भेदभाव के सभी को जीवन जीने का समान अधिकार दिया है। हमारा संविधान नागरिकों में कोई भेद नही करता। विविधता में एकता अपने देश की संस्कृति और वैश्विक पहचान है। हमे संविधान का सम्मान करना चाहिये। जिपंस. अनिल कुमार भारती ने कहा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र के महत्व को बनाये रखने के लिये हमे संविधान का महत्व बनाये रखना होगा। प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा देश का संविधान हमे अनुशासन व कानून के दायरे में रहना सिखाता है। बाबा साहब का योगदान देश कभी भुला नही जा सकता।
उन्होने असमानता मिटाकर सभी को समान अधिकार दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हे नमन किया। इसके बाद पार्टी के लोग नगरपालिका परिसर पहुचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लालजीत पहलवान, गगां प्रसाद मिश्रा, मो. अशरफ अली, अमित प्रताप सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रामबचन भारती, जमील अहमद कादरी, अवधेश सिंह, राजेश कुमार भारती, अतीउल्लाह सिद्धीकी, बृजेश पांडे, डीएन शास्त्री आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में शेर मोहम्मद, संजय कुमार, लक्ष्मी यादव, यशराज के.के. घनश्याम, बबलू गुप्ता, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी आदि की उपस्थिति रही।













Post a Comment
0 Comments