Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुण्डेरवा नगर पंचायत में गुणवत्ताविहीन निर्माण पर चुप हैं जिम्मेदार

मुण्डेरवा नगर पंचायत में गुणवत्ताविहीन निर्माण पर चुप हैं जिम्मेदार
The responsible people are silent on the poor quality construction in Munderwa Nagar Panchayat

मुण्डेरवां, बस्ती (मुन्ना लाल) नगर पंचायत मुंडेरवा मे मानकों की अनदेखी कर नाली निर्माण कराया जा रहा है, जिम्मेदार मौन हैं। नगर पंचायत के जगदीशपुर में मनमाने तरीके से मालकविहीन सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। सामेंट, बालू, मोरंग भी सही अनुपात में नही है। मामले में अफसरों की मिलीभगत से इनकार नही किया जा सकता। सरिया एक-एक फीट से अधिक की दूरी पर लगाई जा रही है। 



निर्माण की गुणवत्ता देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, 6 महीना भी चल जाये तो अच्छा होगा। इस प्रकरण में इओ से बात की गई तो उन्होंने जेई को भेज कर देखवाने की बात कही लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुंचा। इससे मालूम होता है कि सभी को बखरा मिल चुका है। इसलिये गुणवत्ताविहीनी निर्माण की अनदेखी की जा रही है। सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत का 40 प्रतिशत कमीशन निर्धारित है। ऐसा करने वाले ठेकेदार को ही काम दिया जाता है। इसी तरह बिजली का खम्भा लगाने, शौचालय निर्माण कराने या फिर इंटरलॉकिंग में भी गुणवत्ता को दरकिनार किया गया है। कुल मिलाकर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है, सभी बहती गंगा में हाथ धोने में लगे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad