Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष बने मुकेश

कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष बने मुकेश
Mukesh became the district president of Kayastha Seva Trust

बस्ती, 19 जनवरी। रविवार को चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने मुकेश श्रीवास्तव को वर्ष 2025-26 के लिये अध्यक्ष घोषित किया। अजय कुमार ने बताया कि कायस्थ सेवा ट्रस्ट सेवा के क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय है और ट्रस्ट द्वारा असहायों की सेवा, चिकित्सा, पर्यावरण रक्षा के साथ ही गरीब कन्याओं के विवाह में अपना योगदान करता है। 



मुकेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष घोषित किये जाने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, संरक्षक सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने कहा कि कायस्थ सेवा ट्रस्ट का प्रयास सराहनीय है। हमें पूरी ताकत से इस संगठन को आर्थिक और नैतिक रूप से समृद्ध करना होगा। संचालन दुर्गेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, दिनेश श्रीवास्तव, प्रदीप चन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुये सहयोग पर जोर दिया। मुख्य रूप से डॉ. सौरभ सिन्हा, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव के साथ ही अनेक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad