Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सादगी, इमानदारी की मिसाल हैं राजेन्द्र बाबू

सादगी, इमानदारी की मिसाल हैं राजेन्द्र बाबू
बस्ती, 28 फरवरी।
कायस्थ सेवा ट्रस्ट ने देश के प्रथम राष्ट्रपति व देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 62 वीं पुण्यतिथि ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास पर मनाई। कायस्थों ने डॉ प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सेयाजन ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा  किया गया।


इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राजेन्द्र बाबू भारतीय राजनीति, प्रशासन और सार्वजनिक जीवन में सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति थे। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की विनम्रता, सादगी और कर्तव्यपरायणता हम सभी को राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करती है। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कहा कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी पसंद, दयालु एवं निर्मल स्वभाव के व्यक्ति थे।


कहा कि वे उन भारतीय नेताओं में से थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ट्रस्ट के संगठन महामंत्री नितेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी स्वाभाविक सरलता के कारण वे अपने ज्ञान-वैभव का प्रभाव कभी प्रतिष्ठित नहीं करते थे। सादा जीवन, उच्च विचार के अपने सिद्धांत को अपनाने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद अपनी वाणी में हमेशा ही अमृत बनाए रखते थे। जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, दुगेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad