Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकारों की गतिविधियां संदिग्ध, डीएम को दिया शिकायती पत्र

पत्रकारों की गतिविधियां संदिग्ध, डीएम को दिया शिकायती पत्र
बस्ती, 03 मार्च। जनपद में कुछ तथाकथित पत्रकार पत्रकारिता का मिशन बदनाम कर रहे हैं। इससे साफ सुथरी छबि के भी पत्रकारों को सम्मान नही मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब के बैनर तले सतीश श्रीवास्तव की अगुवाई में पत्रकारों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ऐसे पत्रकारों की जांच कराकर कार्यवाही की मांग किया है।


जिलाधिकारी से मिलने वालों में अरूणेश कुमार श्रीवास्तव, सोहन सिंह, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अमित सिंह, चन्द्रपकाश शर्मा, संतोष सिंह, कासिफ समर, वसीम अहमद, इन्द्रजीत, बबुन्दर यादव, विवेक गुप्ता, पारसनाथ मौर्या, कृष्णा द्विवेदी, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज यादव, कमलेश सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शिकायतकर्ताओं ने कहा हम लोग पत्रकारिता की सुचिता के पक्षधर है परन्तु कुछ ऐसे लोग पत्रकारिता में सक्रिय हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं और वे अवांछनीय तत्वों के संपर्क मे हैं। जांच में सभी के चेहरे उजागर होंगे और पत्रकारिता पेशे का सम्मान बढेगा।


शिकायती पत्र में यह भी कहा गया कि तथाकथित पत्रकार आये दिन भ्रामक खबरों से न केवल लोगों को गुमराह करते हैं बल्कि धनादोहन भी करते हैं। पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर भी कुठाराघात हो रहा है। कुछ ही लोग हैं जो अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त हैं लेकिन बदनाम पूरी पत्रकारिता हो रही है। इतना ही नही किसी न किसी का प्रभाव जमा कर इस तरह के कई तथाकथित लोग पुलिस और प्रशासनिक वाट्सअप ग्रुपों में ज्वाइन हो गये हैं और इसका दुरुपयोग कर रहे जिससे वास्तविक पत्रकारों की छवि भी धूमिल हो रही है। इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब पत्रकारिता की शुचता का पक्षधर है। ऐसे में पत्रकारों की जांच कराना नितान्त जरूरी और व्यापक जनहित मे है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad