Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रानी आशिमा सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया

रानी आशिमा सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया
बस्ती, 18 अप्रैल। पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह को उनके 77 वें जन्म दिन पर याद किया गया। रानी आशिमा सिंह ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। कहा कि वे राजा बाद में पहले किसान थे और बच्चों के प्रति सदैव संवेदशील रहे। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। 


पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह के पुत्र राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि पिता के पद चिन्हों पर चलते हुये वे निरन्तर प्रयासरत रहते हैं कि उनके अधूरे सपने पूरे हो। राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल सिटी इण्टर नेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 6 कम्पोजिट और प्राइमरी विद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्यशाला और सहभोज का आयोजन किया गया। रानी आशिमा सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया। छात्रों ने इस मौके पर कौशल प्रदर्शन हेतु स्टाल लगाया। सुर्तीहट्टा स्थित राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल रीहैब प्लस विद्यालय मेंं भी छात्रों ने जयन्ती पर राजा लक्ष्मेश्वर सिंह को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नजराना जमाल, गरिमा त्रिपाठी, नाहिद अख्तर, सीमा श्रीवास्तव, सरिता रूंगटा के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक उपस्थित रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad