Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डुमरियागंज रोड पर डंपर और बाइक की भिड़न्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर

डुमरियागंज रोड पर डंपर और बाइक की भिड़न्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर 
बस्ती, 30 मई। डुमरियागंज रोड पर पेट्रोल पंप के सामने दर्दनाक हादसा हुआ, जहां टीवीएस राइडर बाइक और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। सूत्रो के मुताबिक हादसे में बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 


मृतक की पहचान विकासखंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत परसाखल के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि डंपर ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। डंपर नंबर UP70LT3268 और बाइक नंबर UP51BK4331 को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है। मृतक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना अध्यक्ष सोनहा ने बताया कि हमको मृत्यु की सूचना फोन के माध्यम से प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होते ही सोनहा थाने से एक टीम जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad