Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पार्टी पर भारी पड़ रही है भाजपा नेताओं की इश्कमिजाजी

पार्टी पर भारी पड़ रही है भाजपा नेताओं की इश्कमिजाजी
यूपी डेस्कः
भाजपा नेताआं की इश्कमिजाजी पार्टी पर भारी पड़ रही है। नेताओं की करतूत ऐसी है कि दूसरे पार्टी नेताओं को चाय पान की दुकानों और चौपालों पर शर्मसार होना पड़ रहा है। कुलदीप सिंह सेंगर, बबन सिंह रघुवंशी, अमर किशोर, मनोहर लाल धाकड़ और अब शिवम गुप्ता। इंतज़ार कीजिए, लिस्ट अभी और लंबी होने वाली है। 


अभी और भी कई चेहरे बेनकाब होने वाले हैं। ताजा मामला मैनपुरी का है। यहां के भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे की करतूत पूरी दुनिया देख रही है। इसके करीब 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमे वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी।


मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है। घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है। उसकी पत्नी से पिछले 4 सालों से विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण मामला दब गया। सूत्रों की मानें तो, युवक अपनी प्रेमिका के साथ बनाए वीडियो दिखाकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 


पत्नी ने कहा- मेरी शादी 30 नवंबर 2021 को मैनपुरी के बीएम गार्डन में हुई थी। ससुराल करहल रोड पर है। मेरे ससुराल पक्ष के लोग मिलकर मेरे साथ मारपीट करते हैं। मुझे प्रताड़ित किया जाता है। 15-20 दिन से मुझे ढंग से खाना नहीं दिया गया। ससुराल वाले जब कहीं बाहर जाते हैं, तो घर का ताला लगा कर जाते हैं और मुझे कमरे में बंद कर जाते हैं। दो ढाई सालों से मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं इसलिए चुप थी कि कभी तो लोग मुझे समझेंगे। अब तो हालत बहुत ही खराब हो गए हैं। मेरे पति का दूसरी महिला के साथ चक्कर चलता है। 


शादी से पहले मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था। अफेयर वाली महिला के साथ गंदे-गंदे वीडियो वायरल हो रहे हैं। पति के बारे में ससुराल वालों से जब कहती हूं, तो वो लोग कहते हैं कि तुम उसका कुछ नहीं उखाड़ पाओगी। शुभम कहता है मेरी मां जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, चेयरमैन, जैसे बड़े-बड़े नेताओं के साथ उठती बैठती है। तू और तेरे घर वाले बिक जाएंगे। सड़क पर आ जाएंगे, लेकिन मेरा कुछ नहीं कर पाएंगे। सास ससुर और ननद पर भी मारने पीटने के आरोप हैं। देखना होगा इस महिला के साथ न्याय होता है या फिर रसूख तले इसकी भावानायें इसी तरह रौंदी जाती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad