Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डायल 112 पुलिस से अभद्रता



डायल 112 पुलिस से अभद्रता
बस्ती, 17 जून।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकमा गांव में सोमवर देर शाम सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों ने हाथापाई की। उनकी वर्दी फाड़ दी। हालत ये हो गई कि पुलिस कर्मियों को दूसरे के घर में छिपना पड़ा। सूचना पर थाने से एसओ फोर्स लेकर पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ। 


सीओ रुधौली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र भिटहवा नगरा बौडिहार चौराहे पर स्थित एक मोबाइल के दुकानदार ने डायल 112 पर फोन कर विवाद होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पीआरवी के जवान कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव व होमगार्ड धीरेंर्द्र पाल मौके पर पहुंच गए। 


इन लोगों ने दुकानदार से बात की तो उसने बताया कि एकमा गांव निवासी रजवंत और यशवंत पुत्रगण तनई ने उनकी दुकान पर एक माह पहले मोबाइल बनवाया था और पैसा नहीं दिया था। सोमवार को पुनः मोबाइल की दुकान पर जाकर अभद्रता करने लगे तो उसने डायल 112 को फोन किया। टीम आरोपियों के घर गई। आरोप है कि आरोपी रजवंत और यशवंत, उसकी मां माया देवी तथा उसकी दो बेटियों ने अभद्रता करते हुए मारने को दौड़ा लिया और वर्दी फाड़ दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad