Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बदायूं के वीआईपी इलाके में एम.कॉम. के छात्र की गोली मारकर हत्या



बदायूं के वीआईपी इलाके में एम.कॉम. के छात्र की गोली मारकर हत्या
यूपी डेस्कः
बदायूं शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एम.कॉम के छात्र कर्तव्य पटेल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। कर्तव्य डीएम रोड स्थित पवन वैंक्वट लॉन के पास से अपने दोस्तों के साथ बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान शौर्य ठाकुर नाम के युवक ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 


घटना के बाद कर्तव्य के साथी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कर्तव्य पटेल, गांव बदरपुर का रहने वाला था और एम.कॉम का छात्र था। शुरूआती जांच में पता चला है कि शौर्य ठाकुर की तीन साल पुरानी रंजिश उत्कर्ष मिश्रा से चल रही थी। घटना के वक्त उत्कर्ष, अजय पटेल और काका यादव के साथ मौके से गुजर रहा था। 


शौर्य वहां कुत्ता टहला रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बहस के बाद शौर्य घर से तमंचा लाया और फायरिंग शुरू कर दी। उत्कर्ष और उसके साथी भागने लगे लेकिन बाइक की स्पीड धीमी थी। इसी बीच एक गोली कर्तव्य की पीठ में जा लगी, जो मौके पर मौजूद था लेकिन सीधे विवाद में शामिल नहीं था। घटना के बाद शौर्य ठाकुर बदायूं से फरार होकर कासगंज की ओर भागा। 


कर्तव्य के दोस्तों का कहना है कि उसकी शौर्य से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। वह तो बस अपने दोस्तों के साथ जा रहा था और बीच में फायरिंग की चपेट में आ गया। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस पहले से सतर्क रहती तो यह घटना टाली जा सकती थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी के अनुसार, शौर्य ठाकुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें कासगंज व अन्य संभावित ठिकानों पर भेजी गई हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad