Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपरा में 17 साल के किशोर की चाकू मारकर निर्मम हत्या



छपरा में 17 साल के किशोर की चाकू मारकर निर्मम हत्या
बिहार डेस्कः
छपरा में नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड पर मंगलवार शाम दहियावां मिशन रोड निवासी असित श्रीवास्तव (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह राजू श्रीवास्तव का बड़ा बेटा था। असित ने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा पास की थी और इंटर में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा था। असित सब्जी खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 



हमलावरों ने उसके सीने और पेट में कई वार किए। गंभीर रूप से घायल असित को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राघवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि असित इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए जल्द ही बाहर जाने वाला था। राघवेंद्र श्रीवास्तव ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अपराधियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad