Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिहार में 11 महीने की दलित संग रेप, आरोपी दो बच्चों का पिता



बिहार में 11 महीने की दलित संग रेप, आरोपी दो बच्चों का पिता
बिहार डेस्कः
गया में 11 महीने की दलित बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी गणेश मांझी (30) बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया। बच्ची का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। गांव के रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है। वारदात के सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


बच्ची की नानी ने बताया कि ’बुधवार शाम 7-8 आरोपी घर आया और बच्ची को घुमाने के बहाने ले गया। करीब आधे घंटे बाद आरोपी की पत्नी उसे लेकर आई तो बच्ची रो रही थी। उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। हमें तो समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी।’ आनन-फानन में डायल-112 को सूचना दी गई। 5 मिनट के अंदर टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ही आखिरी बार उसे लेकर गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शेरघाटी-1 के सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी पवन कुमार को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आमस थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची के पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर पर ही रहती है। आरोपी का घर बच्ची के घर के पास ही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad