Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने दिलाया स्वच्छता की शपथ



नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने दिलाया स्वच्छता की शपथ
बस्ती, 05 जून। गुरूवार को अमहट घाट पर गंगा दशहरा पूरी भव्यता से मनाया गया। विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच कुंआनो आरती, पूजन किया। नगर पालिका की ओर से अमहट घाट को विशेष रूप से सजाया गया था। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने गंगा आरती, कुंआनो आरती, श्रीराम लला की आरती कर एक हजार दीपों का दीपदान किया गया। 


इसी कड़ी में आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र रही। कुंआनो आरती से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि स्वच्छ कुंआनों के लिये नगर पालिका हर संभव पहल करेगी। उन्होने स्वच्छता और पर्यावरण के लिये शपथ दिलाया। नेहा वर्मा ने कहा कि यह संयोग है कि 5 जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन भी है। उन्होने मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि कुंआनों की स्वच्छता अभियानों से वे बचपन से ही जुड़े हुये है। 


अंकुर वर्मा ने कहा कि कुंआनों केवल नदी नहीं आस्था की प्रतीक है। गंगा दशहरा पर कुंआनों तट पर  आरती, पूजन एक बड़ा अवसर है। कार्यक्रम में नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में आस्थावान लोगों ने हिस्सा लिया। कुंआनो आरती में एडीएम प्रीतपाल चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, अजय सिंह गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा, सभासद मंजू श्रीवास्तव जी, अमरावती, विद्यावती सोनकर, इंद्रावती ,निर्मला देवी, निर्मला यादव, विनीता सिंह, जगदीप श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला पप्पू जी, प्रफुल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, इद्रीश, इब्बू, राजन ठाकुर, महेंद्र सोनकर, गणेश, उदयभान के साथ ही बड़ी संख्या में आस्थावान उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad