Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर की संगीता सोनम रघुवंशी से कम नही, 18 साल पर भारी पड़ी डेढ़ साल की मोहब्बत



सिद्धार्थनगर की संगीता सोनम रघुवंशी से कम नही, 18 साल पर भारी पड़ी डेढ़ साल की मोहब्बत
सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.।
मुस्कान रस्तोगी जैसी डायन को लोग अभी भूले भी नही थे कि एक और किरदार सामने आ गया जिसको लोग सोनम रघुवंशी के नाम से जान रहे हैं। इन दोनो ने अपनी पुरानी मोहब्बत के चलते अपने पति की निर्मम हत्या करवा दी। ये दोनो महिलायें नारी जाति पर कलंक हैं। ऐसा ही एक मामला सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरूआ थाना क्षेत्र से सामने आया हे। 


यहां एक महिला ने शादी के लगभग 18 वर्ष बाद प्रेमी से मिलकर पति की हत्या करवा दी। जबकि पति कन्नन भी 18 वर्ष पहले दिल्ली से संगीता को प्रेम विवाह करके ही गांव लाया था। शादी के बाद कन्नन और संगीता का 12 वर्ष का एक बेटा भी है। इस दौरान संगीता बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक निवासी लक्षणपुर धर्मपुर थाना ललिया से प्रेम भी करती रही। डेढ़ साल से चल रहे प्रेम में दोनों ने कन्नन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद महिला ने प्रेमी की मदद से नशीला पदार्थ खिलाकर पति के बेहोश होने पर उसको राप्ती नदी में फेंक दिया। 


लोगों की निगाह से बचने के लिए संगीता ने दो जून को ढेबरूआ थाने में कन्नन की गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। काफी दिनों तक पुलिस को कोई सुराग नही मिला तो संगीता से पूछताछ की। उसने नदी में फेंके जाने की बात कबूल की। मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस टीम ने कन्नन का कंकाल के रूप में बरामद किया। ग्राम प्रधान पति राम सूरत यादव ने बताया कि कन्नन लगभग 18 वर्ष पहले दिल्ली से संगीता को प्रेम विवाह करके लाया था। उसके बाद से ही कन्नन गांव में रहकर मछली पकड़ने का काम करता था। कन्नन और संगीता का एक लड़का भी है। जो अभी पढ़ाई करता है। कन्नन दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह गांव में रहता था। 


जबकि उसका दूसरा भाई बंटवारा होने के बाद गांव के बाहर घर बनवाकर परिवार के साथ रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, वह दो फरवरी को प्राइवेट वाहन से घर से निकले थे। लगभग डेढ़ से दो वर्ष पहले ट्रेन से आते वक्त आरोपी प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से संगीता से मुलाकात हुई थी। उसके बाद से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई, संगीता कई बार अपने प्रेमी से मिलने के लिए तुलसीपुर जाती थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पति को बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी की मदद से उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था। महिला की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने नदी से लाश बरामद की। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad