Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भगवान श्रीचित्रगुप्त पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, माफी मांगे, वरना करेंगे विधिक कार्यवाही की मांग



भगवान श्रीचित्रगुप्त पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, माफी मांगे, वरना करेंगे विधिक कार्यवाही की मांग
बस्ती, 12 जून। भगवान श्रीचित्रगुप्त को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कायस्थ समाज की भावनायें आहत हैं और लोग गुस्से मे हैं। दरअसल बस्ती शहर में कायस्थ संगठनों के सक्रिय होने से कुछ लोगों की छाती में दर्द शुरू हो गया है और वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। दो पक्ष आमने सामने हैं। लोग एक दूसरे को पराजित करने के चक्कर में भगवान पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल कायस्थ सेवा ट्रस्ट ने शहर के प्रमुख चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौराहा किये जाने की मांग किया। 


साथ ही यह भी मांग किया कि शहर के किसी चौराहे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा लगवाई जाये। ये डिमांड वायरल हुई की कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बैटिंग शुरू कर दिया। लोग भगवान को भी नही छोड़ रहे हैं। दरअसल बगैर सम्यक जानकारी के कुछ लोग सोशल पोस्ट पर आकर कुतर्क करते हैं। सामने वाले की बात का आदर कर उसे समर्थन देने या तटस्थ रहने की बजाय आसमान पर थूकने लगते हैं। 


कायस्थ हमेशा से शांति पसंद रहा है। झगड़ा झंझट, दूसरों को नीचा दिखाना, देशविरोध और अपराध कायस्थों की फितरत कभी नही रही। लेकिन कायस्थ वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक पंकज भइया खुलकर सामने आये और उन्होने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पत्रकार कपीश मिश्र से सोशल मीडिया पर माफी मांगने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में वे एफआईआर दर्ज करने के लिये पुलिस को तहरीर देंगे। पंकज भइया ने कहा हम अपने आराध्य पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नही करेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad