Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फतेहपुर में इलाज के दौरान गैंगरेप पीड़िता की मौत



फतेहपुर में इलाज के दौरान गैंगरेप पीड़िता की मौत
यूपी डेस्कः
फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद लड़की की हालत बिगड़ी, तो आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के 3 युवकों अरुण, दूरबीन और तुशांक पर आरोप लगाया है। लड़की की मां का कहना है कि 9 जून को जब वह अपने पति के साथ खेत गए थे, उस समय उनकी बेटी घर पर अकेली थी। 


जब वे वापस लौटे, तो उन्हें पता चला कि लड़की घर में नहीं है। फिर अगले दिन सुबह उन्हें जानकारी मिली कि लड़की को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि लड़की के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। उसने आखिरी वक्त में 3 युवकों का नाम लिया, जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया था। 


सीओ थरियांव वीर सिंह ने कहा कि 9 जून 2025 को लड़की अकेली थी, और 10 जून को वह सीएचसी में भर्ती हुई। शाम को परिजन अस्पताल आए और लड़की को लेकर घर चले गए। उस रात लड़की की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव 11 जून को घर पहुंचा। तभी उन्हें पता चला कि लड़की के साथ रेप हुआ है। इसीलिए, परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और अब डीएम से अनुमति लेकर फिर से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad