Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुरादाबाद में रेप पीड़िता पर जानलेवा हमला, 20 दिन बाद आने वाला था कोर्ट का फैसला



UP Crime. मुरादाबाद में रेप पीड़िता पर जानलेवा हमला, 20 दिन बाद आने वाला था कोर्ट का फैसला
यूपी डेस्कः
यूपी में अपराध चरम पर है और सरकार उत्सव मना रही है। ताजा मामला मुरादाबाद का है जहां बाइक सवार 3 बदमाशों ने रेप पीड़िता पर 10 राउंड फायरिंग की। वह मां और भाई के साथ रिक्शे से कोर्ट से लौट रही थी। हेलमेल पहने बाइक सवारों ने ओवरटेक करके रिक्शा रोका और उनपर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। घटना में पीड़िता के पीठ में गोली का छर्रा लगा है। 


जबकि पीड़िता की मां-भाई और रिक्शा चालक को भी छर्रा लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पीड़िता, उसकी मां और रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। उन्हें सड़क पर कारतूस के 4 खोखे मिले हैं। घटना शनिवार शाम 4 बजे की रामपुर रोड पर रामगंगा नदी पर बने पुल की है। कटघर थाने की पुलिस ने ललित कौशिक और 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पीड़िता ने करीब 2 साल पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वेस्ट यूपी के गैंगस्टर ललित कौशिक के खिलाफ रेप की केस दर्ज कराई थी। शनिवार को मामले में सुनवाई थी। लेकिन कोर्ट ने 23 जून को फाइनल आर्ग्यूमेंट की डेट दी है। मामले में फैसला 20 दिन के अंदर आने वाला है। घटना के समय रेप पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ केस के सिलसिले में कचहरी में अपने वकील से मिलकर वापस घर लौट रही थी। पीड़िता के भाई ने बताया- गैंगस्टर ललित कौशिक ने उसकी नाबालिग बहन के साथ रेप किया था। जिसका मुकदमा 2023 में दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में अंतिम चरण में है।


पीड़िता की मां ने पुलिस से बताया कि वो मई 2023 में बेटी के साथ फेरी लगाकर कपड़े बेचती थी। किसी तरह अपना घर चलाती थी। एक दिन वो कचहरी के आसपास फेरी लगाकर कपड़े बेच रही थी, तभी ललित कौशिक से उसकी मुलाकात हुई। बातों-बातों में ललित कौशिक ने उसे मदद का आश्वासन देकर विजिटिंग कार्ड देकर अपने अकबर किला स्थित दफ्तर पर आने को कहा। उसने कहा कि तुम दोनों भटकती हो और पूरा दिन में 500 रुपए भी नहीं कमा पाती। तुम मेरे ऑफिस आ जाना तुम मां-बेटी दोनों को नौकरी पर रख लूंगा। पीड़िता ने कहा, “दो दिन बाद मैं ललित कौशिक के बताए पते पर उसके दफ्तर अपनी बेटी के साथ पहुंची। 


ललित कौशिक ने मुझसे मीठी-मीठी बातें कीं। 5000 रुपए बेटी के हाथ पर रखते हुए कहा कि जाओ मौज लो, शनिवार के दिन आना। पीड़िता की मां के कहा-मैं शनिवार के दिन बेटी को लेकर उसके दफ्तर पहुंची। उसने मुझे एक लड़के के साथ बाइक पर बैठाकर स्कूल भिजवा दिया। जबकि मेरी बेटी को अपने ऑफिस के सामने वाली बिल्डिंग में बैठा दिया। उसके साथ प्यार मोहब्बत की बातें व अश्लील हरकतें करने लगा। ललित कौशिक ने मेरी नाबालिग बेटी के प्राइवेट पार्ट्स को टच किया और एक न्यूड वीडियो भी बना ली। पीड़िता की मां ने कोर्ट में दिए बयान में कहा था कि, करीब 4 महीने पहले मेरी बेटी ने मुझे अपने साथ हुई इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। 


बेटी से पूरा किस्से सुनते ही मैं गुस्से में ललित कौशिक के घर गई। ललित कौशिक मुझे अपने ऑफिस के पीछे वाली गली में ले गया। उसने मेरे मुंह में पिस्तौल लगा दी। बोला कि तू मुंह बंद कर नहीं तो तेरी बेटी के न्यूड वीडियो वायरल कर दूंगा। मेरे पति नहीं हैं। ऐसे में कौशिक के डर से मैं चुपचाप घर बैठ गई। पीड़िता की मां ने बताया-अब मेरे सुनने में आया है कि ललित कौशिक किसी हत्या के मामले में जेल चला गया है तो मेरे अंदर भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने की हिम्मत जागी है। मेरी बेटी के अलावा भी ललित कौशिक ने ऑफिस की अन्य लड़कियों के साथ भी सभी प्रकार के घृणित कार्य किए हैं। 


बता दें कि गैंगस्टर कौशिक ने शहर के केबल नेटवर्क पर भी कब्जा जमा रखा था। इसी को ऑपरेट करने के लिए उसने अकबर किले के पास एक ऑफिस बनाया था, जहां लड़की के साथ रेप की ये वारदात हुई। इस ऑफिस में करीब 20 से अधिक लड़कियां काम करती थीं। मामला खुलने के बाद इनमें से कई ने अपने साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट की कहानी पुलिस से साझा की। गैंगस्टर ललित कौशिक वेस्ट यूपी के बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में आरोपी है। उसके खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। इन दिनों यूपी की बलरामपुर जेल में बंद है। मुरादाबाद में उस पर कई हत्याओं का आरोप है। 2015 में मुरादाबाद में भरे कोर्ट रूम के दरवाजे पर डिलारी के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की हत्या में भी उसका नाम आया था।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad