Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कप्तानगंज में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल



कप्तानगंज में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
बस्ती 27 जून।
जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सरैया मिश्र गांव के पास कप्तानगंज नगर रोड पर गुरुवार को आमने-सामने बाइक से हुई भिड़ंत में एक की मौत तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गये है। नगर थाना क्षेत्र के मलिया चूहा गांव निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र जगदीश यादव उम्र 30 वर्ष तथा विनोद पुत्र जैसराज उम्र 40 वर्ष एक ही बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे।


विपरीत दिशा से आ रहे पल्सर सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे सुरेंद्र यादव पुत्र जगदीश के सर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनोद पुत्र जैसराज को भी काफी चोटे आई हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि पल्सर सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। थानाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad