Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती पहुंचा सपा का डेलिगेशन, कहा अपराधियों को संरक्षण दे रही पुलिस



बस्ती पहुंचा सपा का डेलिगेशन, कहा अपराधियों को संरक्षण दे रही पुलिस
बस्ती, 26 जून। परी हत्याकांड कांड में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 12 सदस्यीय टीम तीन बजे शाम को जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में जीतीपुर गांव पहुंची। जिसमे क्षेत्रीय विधायक कवींद्र चौधरी डेलिगेशन में होने के बाद भी नही आये। डेलिगेशन परी हत्याकांड की एक रिपोर्ट बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेगा। 


डेलिगेशन टीम के साथ राजाराम यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, कौशलेन्द्र प्रताप नगर पंचायत अध्यक्ष हर्रैया, राहुल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौर सहित सैकडों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। डेलिगेशन के सदस्य व एम एल सी आशुतोष सिन्हा ने सरकार पर जम कर निशाना साधा उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रहीं है। जिसका ताज़ा उदाहरण परी हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्तों को पुलिस थाने से छोड़ देना है। इससे बड़ा संरक्षण और क्या हों सकता है। 


समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिये सरकार पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया व सरकारी नौकरी दे। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिफ्तारी हो। क्षेत्रीय विधयक के डेलिगेशन में न आने पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि विधायक कवींद्र चौधरी की तबीयत ठीक नही है बाहर है इस लिये नही आये। बताते चले कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर लालापुरवा में ज़मीनी विवाद को लेकर चाकुओं से गोदकर नाबालिग बच्ची परी श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी थी। इ

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

 

 

Bottom Ad