Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पकड़ा फर्जी वृद्धाश्रम



नोयडा में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पकड़ा फर्जी वृद्धाश्रम
गौतम बुद्धनगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शासन प्रशासन के बड़े अधिकारियों के निगहबानी में रहने वाला और सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाले गौतम बुध नगर में एक फर्जी वृद्ध आश्रम का भंडाफोड़ गुरुवार को हुआं। यहां पर रहने वाले वृद्धों से प्रत्येक माह हजारों रुपए की अवैध वसूली की जाती थी। 


भंडाफोड़ किसी प्रशासनिक अधिकारी ने नहीं बल्कि राज्य महिला आयोग की एक सदस्य ने किया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिनाक्षी भराला ने गुरुवार को आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम सी-5, सेक्टर 55 नोएडा का औचक निरीक्षण किया। पाया गया कि वृद्धजनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है तथा समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उनका उपचार नहीं किया जाता है और आश्रम में वृद्ध जनों के लिए मूलभूत सुविधा बिल्कुल सही नहीं थी।


वृद्ध जनों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और किसी भी वृद्ध को पहनने हेतु कपड़े नही दिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक वहां रहने वालों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य को बताया कि 2.5 लाख रूपये डोनेशन तथा 20000 रूपये सिक्योरिटी एवं प्रत्येक माह 10 से 12 हजार रुपए वसूले जाते हैं। इस संबंध में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि यह वृद्ध आश्रम को किसी भी प्रकार की शासन या प्रशासन द्वारा स्वीकृति या विधिक अनुमति नहीं दी गई है। यह वृद्ध आश्रम पूर्ण रूप से अवैध है। 


उन्होंने बताया कि आश्रम में कुल 42 वृद्धजन निवास करते पाए गए। जिनमें से 03 वृद्धजनों को 27 जून 2025 को समाज कल्याण द्वारा संचालित ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट किया जाएगा। बाकी वृद्धजनों को आगामी 5 दिनों में अन्य वृद्ध आश्रम, जिन्हें शासन द्वारा स्वीकृति मिली है उन वृद्ध आश्रमों में शिफ्ट किया जाएगा। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि वृद्धजनों को शिफ्ट करने उपरांत इस अवैध वृद्ध आश्रम को प्रशासन के सहयोग से सील करा दिया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान एडीसीपी मनीषा सिंह, महिला थाना अध्यक्ष संदीपा चौधरी, जिला समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad