Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड



अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड
बस्ती, 23 जून।
जनपद के नगर थानान्तर्गत कोठवा भरतापुर गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान कमलेश पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे की है। घर के बाहर मृतक के भाई दिनेश पाण्डेय उर्फ झिनकू लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे।


उसी वक्त गोली चलने की आवाज आई। लोग भागकर कमरे मे गए तो देखा कमलेश पाण्डेय लहूलुहान पड़े थे। नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कमलेश ने सिर में गोली मारी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कमलेश के माता और पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। इनके पिता हंसराज पूर्व प्रधान थे। कमलेश दो भाई थे। बताया जा रहा है कि कमलेश के पिता के पास काफी ज्यादा जमीन थी, जिसे धीरे धीरे बेच दी थी। इसको लेकर कमलेश काफी परेशान रहता था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad