Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलंक है सिद्धनाथ की घटना, अनावरण में 5 सप्ताह बाद भी पुलिस विफल



कलंक है सिद्धनाथ की घटना, अनावरण में 5 सप्ताह बाद भी पुलिस विफल
बनकटी, बस्ती (बीपी लहरी)
लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में पांच वर्ष की मासूम बच्ची की नृशंस हत्या व रेप कर झाड़ी में फेंकने वाला हत्यारा पांच सप्ताह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे पुलिस की सक्रियता ़और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहा है। जनता इसे पुलिस की बड़ी नाकामी मान रही है।

       

सनद रहे मासूम का रेप व नृशंस हत्या के बाद सिद्धनाथ गांव छावनी में तब्दील हो हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना के अनावरण के लिये कई टीमों का गठन किया। सभी के हाथ खाली हैं। घटना 18 मई की है और समाचार लिखे जाने तक पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करने में नाकाम हैं। यद्यपि पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बारी बारी से थाने पर ले जाकर पूंछताछ करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। कई नाबालिग बच्चों को भी पूछताछ के लिये थाने ले जाया गया। लेकिन मामले के गुनहगारों तक पहुंचने में अब तक असफल रही। 


यही नहीं जानकारी मिल रही है कि पुलिस गांव के विजय पुत्र जगराम को 19 मई और राजमन पुत्र राम कमल को 25 मई से आज तक नियम विरुद्ध थाने में कैद रखा है जिससे दोनों की अपूर्णनीय क्षति भी हो रही है। हालांकि दोनों की परिस्थिति दयनीय जानकर ग्रामीणों ने 21 जून को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया। बताते हैं दोनों को उसी दिन छोड़ने का भरोसा दिलाया गया लेकिन पुलिस ने अपनी मनमानी का परिचय देते हुए आज तक उनको मुक्त नहीं किया। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीण दबी जुबान से बताते हैं कि ग्रामीणों के साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण ऐसा व्यवहार किया है।


यह कभी भुलाया नही जा सकता है। यहां तक कि पुलिस के दहशत से ग्रामीणों के संगे सम्बन्धी रिश्तेदार भी गांव में आने से अभी तक गुरेज कर रहे हैं। क्षेत्रीय जनों का आरोप है कि यदि किसी मन्त्री विधायक व सांसद व अधिकारी के सगे सम्बन्धी की हत्या हुई होती तो अब तक लोकसभा व विधानसभा सभा में हंगामा हो जाता। लेकिन विपन्न परिवार की मासूम बेटी की बेरहमी के साथ हुई हत्या पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम और लालगंज पुलिस का रवैया नक्कारा साबित हो रहा है। यह निन्दनीय है। क्षेत्रीय लोगों ने गठित टीम समेत लालगंज पुलिस की नाकामी पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ हत्यारे को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग किया है। इस मामले में स्थानीय महिला पुलिस उपाधीक्षक ने कहा है कि मामले की विवेचना चल रही है। जल्द ही हत्या का पर्दाफाश किया जायेगा। खबर है कि पुलिस का इस मामले में नेटवर्क फेल है, मात्र कुछ लोगों की डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad