Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मथुरा में भयानक हादसा, कार सवार 6 लोगों की मौत



मथुरा में भयानक हादसा, कार सवार 6 लोगों की मौत
यूपी डेस्कः मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। 


यहां शनिवार सुबह-सुबह इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। हादसे में कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासी हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad