Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा में यमुना का रौद्र रूप, 18 गावों में घुसा बाढ़ का पानी



नोयडा में यमुना का रौद्र रूप, 18 गावों में घुसा बाढ़ का पानी

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता ओ पी श्रीवास्तव। यमुना नदी में यमुना नदी ने उत्पात मचा दिया है। नोएडा के 18 गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है तथा 25 गांवों में फसलें डूबीं गई है। जिला प्रशासन के अनुसार यमुना नदी का ख़तरे का जल स्तर 200-60 ओखला में और हिंडन नदी का 205-08 है जबकि इस समय दोनों नदियां क्रमशः 200-60 और 200-00 से नीचे पर प्रवाहित हो रही है। 


जिला प्रशासन का दावा है कि उसने 3800 से ज्यादा लोगों को बचाया है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी उफान पर है। इससे नोएडा के 18 गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। 25 गांवों की फसलें डूब गई हैं। गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने जेवर और सदर तहसीलों के बाढ़ प्रभावित गांवों से 3800 से ज्यादा लोगों और 1471 मवेशियों को बचाया है। ज़िला अधिकारी  मेधा रूपम ने बताया कि उन्नीस बाढ़ चौकी तथा पन्द्रह शरणालय शिविर स्थापित किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि डिजास्टर रिस्पांस टीमें भी तैनात किए गए हैं। विस्थापित लोगों को खाना और मेडिकल सेवा प्रदान करने के लिए सामुदायिक रसोई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें, एक प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) इकाई, अग्निशमन विभाग के कर्मी और नावें भी सेवा में लगाई गई हैं। उक्त सम्बन्ध में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित करीब 3800 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से 18 गांव प्रभावित हुए हैं। 


276 लोगों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए टेंटों में पहुंचाया गया है। जेवर के करीब 25 गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि 400 से ज्यादा राहत किट वितरित की जा चुकी हैं और प्रभावित लोगों के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर (0120-2978231, 2978232, 2978233) जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में दस नावें काम कर रही हैं। एसडीआरएफ की एक टीम आठ और नावों के बचाव अभियान में शामिल हो रही है। जबकि उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (सदर) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यमुना के पास स्थित फार्महाउस जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यमुना का जल स्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad