Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला अफसर को एसीबी ने 4 लाख रू. रिश्वत लेते पकड़ा



महिला अफसर को एसीबी ने 4 लाख रू. रिश्वत लेते पकड़ा

नेशनल डेस्कः तेलंगाना में हैदराबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर को घूस लेते हुए एण्टी करप्शन ब्यूरो ने नरसिंगी नगरपालिका कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला ऑफिसर ने एक सरकारी काम के लिए दस लाख रुपये घूस मांगा था। उस दस लाख रुपये में चार लाख रुपये एडवांस लेते हुए उन्हें पकड़ा गया है। नगर नियोजन अधिकारी का नाम मनिहारिका है। जब उन्हें पकड़ा गया तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं।


मनिहारिका पर आरोप है कि उन्होंने भूमि नियमितीकरण योजना (एलआरएस) के तहत विनोद नाम के एक व्यक्ति के आवेदन को मंजूरी नहीं दी। उसने कई चक्कर काटे और फाइल रोके जाने का कारण पूछा। उसे बार-बार दफ्तर में बुलाकर लौटा दिया गया। बाद में उसे 10 लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा गया। विनोद ने टाउन प्लानिंग ऑफिसर के घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी में दर्ज कराई। जिसके बाद जाल बिछाकर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर के नेतृत्व में एसीबी अधिकारियों की एक टीम नगरपालिका कार्यालय में तलाशी ले रही थी। अधिकारी मनिहारिका द्वारा पूर्व में मंजूर की गई फाइलों की जांच कर रहे थे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad