Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ड्रोन को लेकर अफवाह न फैलायें, वरना होगा लीगल एक्शन


ड्रोन को लेकर अफवाह न फैलायें, वरना होगा लीगल एक्शन

बस्ती, 12 सितम्बर। विगत कई दिनो से शहर से लेकर गांव तक ड्रोन को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है। कहा जा रहा है ड्रोन कैमरों से सर्वे कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि यह अफवाह है। आम जनमानस को जागरूक करने और उनके भीतर से भय निकालने के लिये वाल्टरगंज पुलिस ने अभियान चलाया।


उपरोक्त सम्बन्ध में वाल्टरगंज और दुबौलिया थाना क्षेत्रों से सूचनायें मिली थीं। पुलिस ने मौके पर जाकर आसमान में उड़ने वाली एक चमकीली व संदिग्ध वस्तु को पकड़ा तो देखा गया कि ये ड्रोन नही बच्चो का खिलौना है जो बाजार में तथा खिलौने की दुकानों पर 100-200 रुपये मे आसानी से मिल जाता है। ड्रोन के संबंध में कहीं कुछ साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ। यह मात्र एक अफवाह प्रतीत होता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह भी सम्भव है कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाने के उद्देश्य से इस तरीके की हरकत की जा रही हो, ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है। 


इस प्रकार की सूचना पर उनके विरुद्ध अभियोग का पंजीकरण कराया जा रहा है। थाना वाल्टरगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा इसमें संलिप्त लोगों की पहचान कराकर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।  थाना दुबौलिया क्षेत्र में एक परिवार के बच्चे द्वारा खीलौना रुपी ड्रोन को बाजार से खरीदकर उड़ाया गया। उस परिवार द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए मांफी मांगी गई और लोगों से अपील की गई कि आप लोग किसी भी प्रकार के अफवाह में न आये। आप लोग सतर्क रहें, जागरूक रहे, पुलिस का सहयोग करें। इसके सम्बंध में नागरिक सुरक्षा समितियां बीट पुलिस अधिकारी चौकीदार व ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस द्वारा प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को इस तरीके की सूचना मिलती है तो स्थानीय पुलिस व 112 को सूचना दे, किसी के बहकावे और अफवाह मे आकर शांति भंग करने का प्रयास न करें। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad