Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती आ रहे हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, अलर्ट मोड में प्रशासन



बस्ती आ रहे हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, अलर्ट मोड में प्रशासन

बस्ती, 11 सितम्बर। शुक्रवार 12 सितम्बर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बस्ती आ रहे हैं। वीआईपी कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड मे है। डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी अभिनंदन तथा सीओ सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लिया। डिप्टी सीएम का आगमन जूनियर हाईस्कूल हरैया मे हो रहा है। 


पुलिस अफसरों ने सुरक्षा डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिह, प्रभारी निरीक्षक हरैया मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर 10.55 बजे पुलिस लाइन मे लैंड करेगा। वहां से वे भाजपा कार्यालय भी आयेंगे जहां वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad