पत्नी की हत्या कर लिखाई झूठी एफआईआर, लाश कूयें मे मिली
A man murdered his wife and filed a false FIR, her body was found in a well.
यूपी डेस्कः हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के वैठ गांव के एक कुएं से प्लास्टिक के बोरे में बंद एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान वैठ गांव की गुलशन परवीन (35) के रूप में हुई। वह 18 सितम्बर से लापता थी। परिवार वालों ने हर जगह उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 17 सितंबर को गुलशन के पति आजाद ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया। पुलिसिया जांच में पता चला कि गुलशन और उनके पति आजाद के बीच सम्बन्ध अच्छे नही थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी के कारण आजाद ने गुस्से में आकर गुलशन का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर कुएं में फेंक दिया। इतना ही नही उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज दी। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी और मृतका की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके 4 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को जेल भेजा गया है।











Post a Comment
0 Comments