Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला- स्वामी प्रसाद



डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला- स्वामी प्रसाद 
Corruption and crime are rampant in the double engine government – ​​Swami Prasad
यूपी डेस्कः अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बलिया में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका बचाव कर रही है। विरोधियों पर दुर्भावनावश कार्रवाई की जा रही है और अराजकता की स्थिति बनी हुई है। 


यहां तक कि सरकार के मंत्री तक उपेक्षा का शिकार हैं, उनकी बातें अफसर नहीं सुनते। उन्होंने सवाल किया कि जब मंत्रियों की हालत यह है तो आम जनता की स्थिति कैसी होगी? मोदी सरकार देश को पूंजीपतियों का खिलौना बना चुकी है। सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं, योगी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और बुलडोजर कार्रवाई सरकारी गुंडागर्दी से कम नहीं। उन्होने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं और हर 400-500 मीटर पर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। 


6 से 14 साल तक के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन हकीकत में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। मौर्य ने कहा कि किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं, उन्हें फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि अमीर और गरीब के बच्चों को एक जैसी शिक्षा मिले। मौर्य ने दावा किया कि 2027 में भाजपा सरकार की विदाई तय है और जनता को सजग करने के लिए वे प्रदेशव्यापी भ्रमण कर रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad