रिश्ता हुआ तार तार, सगे दादा ने पोती संग की हैवानियत
Relationship torn apart, real grandfather commits brutality on granddaughter
यूपी डेस्कः बदलते जमाने में रिश्तों को तार तार कर देने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हमीरपुर जिले का है। यहां एक सगे दादा ने अपनी की 13 साल की नाबालिग पोती को हवस का शिकार बना डाला। ने पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी नाबालिग ने अपना मुंह बंद रखा।
माता पिता घर आए और बेटी को मायूस देखकर पूछा तो बच्ची ने दादा की करतूत बता दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर दरिंदे को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी हास्पिटल भेजा गया। घटना जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां मासूम बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है। घर में माता पिता और भाई के अलावा चाचा व 63 साल का बुजुर्ग दादा भी रहता है। बुजुर्ग दादा ने घर में अपनी सगी मासूम पोती को अकेला देख अपनी हवश का शिकार बना डाला। पोल खुलते ही आरोपी भागने लगा तभी उसे पकड़कर पड़ोसियों ने धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया है।











Post a Comment
0 Comments