Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जायें कार्यकर्ता- डिप्टी सीएम



सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जायें कार्यकर्ता- डिप्टी सीएम

बस्ती, 12 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बस्ती पहुँचने पर भाजपा कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रातः साढ़े ग्यारह बजे पुलिस लाइन में उतरा, जहाँ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया।


भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम ने सभी विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों तथा पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ पंचायत चुनाव पर चर्चा की और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठकों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला प्रभारी समीर सिंह तथा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन अमृत वर्मा ने किया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा, “भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। 


आप सबके सहयोग से 2014 से भाजपा निरंतर जीत हासिल कर रही है और 2027 में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। पीडीए की हवा निकल चुकी है, क्योंकि भाजपा ने राष्ट्रपति आदिवासी समाज से बनाया, उप राष्ट्रपति पिछड़ी जाति से बनाया और हमारे प्रधानमंत्री भी ओबीसी वर्ग से आते हैं। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याएं एवं संगठन से जुड़े मुद्दे भी प्रस्तुत किए। उप मुख्यमंत्री ने जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत है और संगठन को जनहित में आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।


जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि पार्टी की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना ही संगठन की सफलता का आधार है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं से संयम और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि बस्ती में भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन का आधार है। इस मौके पर संजय चौधरी, अष्टभुजा शुक्ल, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, राजेन्द्र गौड़, राजेश पाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, राजकुमार शुक्ल, अंकुर वर्मा, अनिल दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, प्रबल मालानी, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

==

 

 

==

Bottom Ad