Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नकली आभूषणों को असली बताकर ठगी करने वाला फर्जी सुनार गिरफ्तार



नकली आभूषणों को असली बताकर ठगी करने वाला फर्जी सुनार गिरफ्तार 
Fake goldsmith arrested for duping people by selling fake jewellery as genuine
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। नोएडा पुलिस ने आभूषणों को असली बताकर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी सुनार को साया अपार्टमेंट इन्द्रापुरम, गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से स्वर्ण-चांदी के नकली आभूषण, सिक्का (भारतीय मुद्रा चांदी जैसी), नकली मूर्तियां, एक इलेक्ट्रॉनिक टैग प्रिंटर मशीन व 50,500 रूपये नगद बरामद हुए है। 


अभियुक्त थाना सूरजपुर में वांछित चल रहा था। उक्त सम्बन्ध में डीसीपी सेन्ट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को बताया कि अभियुक्त द्वारा थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत कम कीमत में शुद्ध सोने के गहनों का झांसा देकर लोगों को नकली धातु से बने आभूषण बेचे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में अभियुक्त पंकज द्वारा पैरामाउण्ट अपार्टमेंट में अपनी ज्वैलर्स शॉप पर बहुत से ग्राहकों को फर्जी व मनगढ़त तरीकें से बेवकूफ बनाया गया था। जिसे लोग, स्वर्णकार समझकर अपने जेवर आदि भी गिरवी रखने लगे थे। 


डीसीपी ने कहा कि इसी क्रम में मार्च के महीने में पीड़ित सौरभ द्वारा अभियुक्त के पास अपनी गले की चैन(पीली धातु) गिरवी रखकर 1,30,000 रूपये नगद ले लिये थे। सौरभ द्वारा एक लाख रूपये वापस कर दिये गये व 30,000 रूपये शेष थे, जिस पर अभियुक्त को लालच आ गया और सौरभ से सम्पर्क बंद कर दिया। श्री अवस्थी ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अप्रैल माह 2025 में दिवाकर नाम के व्यक्ति को पीली धातु के चार नकली बिस्किट वजनी क्रमशः 50, 30, 30, 35 ग्राम तथा पीली धातु का नकली सोने का एक हार को 15 लाख रूपये में बेचा गया था, जोकि स्वर्ण धातु के नही थे। 


अभियुक्त, लोगो को नकली स्वर्ण धातु एवं चांदी धातु के बने आभूषण, सिल्वर धातु से निर्मित मूर्तियाँ को बेचकर अपनी शॉप बंद करके लगभग 01 वर्ष पूर्व फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि अभियुक्त पुनः थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में ज्वेलर्स शॉप खोलकर लोगो के साथ धोखाधड़ी करने लगा था, जिसके विषय में थाना सेक्टर-142 पर अभियोग पंजीकृत है। डीसीपी ने जानकारी दी कि अभियुक्त द्वारा कबूल किया गया कि वह पिछले कई सालो से यह धोखाधड़ी कर नकली आभूषणो व अन्य सामान को असली बताकर लगातार बेचता आ रहा था। इसके अलावा नकली आभूषणों को स्थानीय बाज़ार से उन पर शुद्धता की झूठी मुहर लगाता था। 


अभियुक्त ने कई ग्राहकों को असली कहकर नकली गहने बेच दिए थे, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। साथ ही आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस अथवा जीएसटी पंजीकरण नहीं पाया गया। नोएडा के तेज़ तर्रार पुलिस अधिकारी श्री अवस्थी ने बताया कि अभियुक्त ना ही स्वर्णकार है और नही स्वर्ण आभूषणो का व्यवसाय करता है।अभियुक्त लोगो को ठगने के लिए नकली आभूषण एवं दुर्लभ मूर्तियो के नाम पर नकली धातु (पीली, सफेद धातु) की मूर्तियाँ जेवर आदि लोगो को देकर मोटा धन वसूल करता था। उन्होंने कहा कि पंकज कपूर पुत्र बलदेव राजकपूर के खिलाफ जनपद गौतमबुद्ध नगर सहित गाजियाबाद में दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad