Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल



सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल Police sent 4 people to jail for spreading rumours on social media
जिला संवाददाता, महराजगंज (सुनील पाण्डेय) कोठीभार थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर चोरी की फर्जी अफवाह फैलाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके चोरों की नकली तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें व्हाट्स ऐप ग्रुप्स पर वायरल किया। 


गिरफ्तार किए गए लोहेपार गांव के आरोपियों के नाम आदित्य शर्मा, शिवम कच्छौझिया, शाहिद अली और दीपु शर्मा हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। बीते तीन-चार दिनों से गांव में चोरी की लगातार अफवाहें फैल रही थीं। जांच में सामने आया कि यह अफवाहें इन्हीं युवकों द्वारा फैलाई जा रही थीं। पुलिस का कहना है कि इनकी हरकत से गांव में भय और भ्रम का माहौल बन गया था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad