Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड की उदासीनता से जनता निराश



प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड की उदासीनता से जनता निराश People disappointed with the indifference of the Pollution Control Board
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा दिन ब दिन बढ़ते प्रदुषण पर ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आम जनता त्रस्त एवं निराश है। शिकायत के बाद भी इस महत्वपूर्ण विभाग द्वारा केवल कागजी खानापूर्ति का किया जाना प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की मंशा को आईना दिखा रहा है।


ऐसा ही एक मामला गढ़ी चौखनडी बहलोलपुर थाना सेक्टर 63 नोएडा का है। जहां अवैध तरीके से संचालित एक डाईग कम्पनी द्वारा प्रदुषण फैलाने एवं जल दोहन करने के सम्बन्ध में एक जागरूक नागरिक द्वारा शिकायत की गई। लेकिन क्षेत्रीय प्रदुषण विभाग नोएडा द्वारा डाईंग कम्पनी का विद्युत कनेक्शन विच्छेदित करने का आदेश पारित कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली गई और अन्य कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। 


उक्त सम्बन्ध मे शिकायत कर्ता अकबर अली का आरोप है कि इस क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में अवैध कम्पनियां संचालित है जो गारमेंट कपड़ों का रंग रोगन (डाई ) करतीं हैं तथा प्रदुषित जल नालियों के माध्यम से हिंडन नदी में बिना जल शोधन करते हुए अवैधानिक तरीके से प्रवाहित करती है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बिना उचित वैधानिक प्रपत्र के चौबीस घंटे भूजल का दोहन भी धड़ल्ले से किया जा रहा है।


शिकायतकर्ता के मुताबिक उक्त सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश प्रदुषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रीतेश कुमार तिवारी ने अपने पत्र में मुख्य अभियंता 1, सेक्टर 16 ए, पश्चिमांचल विद्युत विद्युत वितरण निगम कम्पनी, नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर को सम्बन्धित आरोपी फर्म दीपक इन्टरप्राइजेज, गढ़ी चौखनडी, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर का विद्युत कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित करने के बाबत आदेश पारित किया है। लेकिन विद्युत विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित नोएडा प्राधिकरण से भी शिकायत किया है। लेकिन हर तरफ से उसे निराशा ही मिल रहा है। दुसरी तरफ आरोपी फर्म के मालिक तथा उसके मेली मददगारो द्वारा शिकायतकर्ता को शिकायत वापस लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad